Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : सिरसा में सड़क हादसे में बुआ-भतीजे की मौत

April 5, 2026

Haryana News : सिरसा में सड़क हादसे में बुआ-भतीजे की मौत

सिरसा। सिरसा के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के गांव कुम्हारियां के पास दोपहर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से जा टकराई।

राजस्थान से वापस आ रहा था घर

इस हादसे में फतेहाबाद के गांव भोड़ियाखेड़ा के रहने वाले इस्माइल और उसकी बुआ की मौत हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। इसके बाद उपचार के दौरान ही बुआ की भी मौत हो गई। भोड़ियाखेड़ा निवासी इस्माइल अपने चचेरे भाई महबूब के साथ अपनी बुआ धापी देवी को राजस्थान से लेकर वापस घर आ रहा था। (Aunt and nephew died in a road accident)

कार में सवार थे तीन लोग

शनिवार दोपहर करीब तीन बजे जब उनकी कार गांव कुम्हारियां के पास पहुंची तो अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से जा टकराया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। दुर्घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों व ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए नाथूसरी चौपटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद इस्माइल को मृत घोषित कर दिया। (Aunt and nephew died in a road accident)

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : बेमौसम बारिश : बदलेगा मौसम, किसान रहें सतर्क

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें