Dainik Savera Times

Haryana News : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को, पहले किया जागरूक

awareness-created-before-international-yoga-day

अंबाला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के लिए आमजन को योग के प्रति जागरूक करने और उन्हें घर बैठे सही तकनीक सिखाने के लिए योग कराया। इसका उद्देश्य से हरियाणा योग आयोग एवम् आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान से योगा प्रोटोकॉल के अभ्यास का विशेष लाइव (LIVE) टेलीकास्ट का आयोजन कराया।

परिवहन मंत्री ने की थी शुरुआत

हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉक्टर जयदीप आर्य के कुशल नेतृत्व मे महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा संजीव वर्मा (ईएएस) के दिशा निर्देशन में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी अम्बाला डॉक्टर संजय राजपाल एवम् योग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप मलिक के सहयोग से पूरे जिले में योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज सुबह 5 बजे योगाचार्य पंकज कुमार की ओर से योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण हरियाणा योग आयोग के पेज के माध्यम से देश विदेश में किया गया। अंबाला की भव्य और विशाल आयुष योग एवम् व्यायामशाला श्रम, परिवहन मंत्री अनिल विज की ओर से 2019 में बनाई थी, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में योग अभ्यासी लाभ लेते है।

225 साधकों ने लिया योग में भाग

awareness-created-before-international-yoga-day
awareness-created-before-international-yoga-day

आज के योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में आयुष योगशाला में आए लगभग 225 योग साधकों ने प्रोटोकॉल सत्र कार्यक्रम में हिस्सा लिया। योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का संचालन आचार्य पंकज कुमार द्वारा किया गया जिसके दौरान रिधिका धाम और अर्चना गुप्ता ने सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न आसनों का अत्यंत कुशलता के साथ प्रस्तुति दी। सूक्ष्म व्यायाम में शिथिलीकरण क्रियाएँ: गर्दन, स्कंध (कंधे), घुटने और कमर का संचालन करवाया गया। खड़े होकर किए जाने वाले आसन: में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन और अर्ध चक्रासन। बैठकर किए जाने वाले आसन: भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन और शशकासन लेटकर किए जाने वाले आसनों में भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन और पवनमुक्तासन करवाया गया। प्राणायाम में कपालभाति, नाड़ी शोधन, अन्लोम विलोम,भ्रामरी और ध्यान का विशेष सत्र रहा ओर अंत में विशेष शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

 

 

Exit mobile version