Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगस्त में होंगे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम: संजीव कौशल

July 29, 2023

अगस्त में होंगे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम: संजीव कौशल

चंडीगढ़: आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह अभियान मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन के दौरान नगर परिषद एवं नगर निगमों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र से मिट्टी यात्र, अमृत वाटिका, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन और शिलाफल्कम जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल गृह मंत्रलय भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के संबंध में आयोजित बैठक में वीसी के माध्यम से भाग ले रहे थे। मुख्य सचिव ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर शुरू किए गए आजादी का अमृत कार्यक्रम का 16 से 25 अगस्त के बीच राज्य स्तरीय समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। अगस्त के दौरान चलने वाले मेरी माटी मेरा देश अभियान के दौरान नगर परिषद एवं नगर निगमों में भी व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसमें मुट्ठी भर मिट्टी, मिट्टी का दीया, पंच प्रण की शपथ कार्यक्रम भी होंगे। इन कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूहों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नेताओं को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सस्ते राशन की दुकानों, पुलिस, परिवहन विभाग के कर्मी भी शामिल होंगे। जनभागीदारी से ही कार्यक्रमों को बनाया जाएगा सफल मुख्य सचिव ने कहा कि जनभागीदारी से ही सभी कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा। विशेषकर महिला एवं बच्चे, आदिवासी सशक्तिकरण, जल, पर्यावरण के लिए जीवनशैली, स्वास्थ्य एवं कल्याण, समावेशी विकास, आत्मनिर्भर भारत और एकता विषयों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। पंचायत स्तर पर मिट्टी यात्र के दौरान अमृत सरोवर के नजदीक देश, प्रदेश के वीरों, सेनानियों को याद करते हुए विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना सहित पंच प्रण करवाए जाएंगे। पंचायत स्तर पर वसुधा वंदन अमृत वाटिका बनाकर पौधारोपण किया जाएगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक, आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं महानिदेशक सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा और संस्कृति विभाग डॉ. अमित अग्रवाल, निदेशक ग्रामीण विकास जयकिशन आभीर, अतिरिक्त निदेशक सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा और संस्कृति विभाग कुलदीप सैनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें