Site icon Dainik Savera Times

सिरसा में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा का रेप, कॉमर्स विभाग लेक्चरर के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाणा के सिरसा में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती BA द्वितीय वर्ष की छात्रा है। जिसने अपने ही कॉलेज के लेक्चरर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

 

सिरसा के डबवाली क्षेत्र में स्थित डॉ. बी आर अम्बेडकर सरकारी कॉलेज में कॉमर्स विभाग के लेक्चरर पर आरोप लगाते हुए युवती ने महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। लेक्चरर पर आरोप है कि उसने BA की छात्रा का रेप किया है।

 

उक्त कॉलेज में अध्ययनरत युवती ने अपने परिजनों को आपबीती बताते हुए पूरी घटना बताई। जिसके बाद परिजन युवती को साथ लेकर महिला थाने गए और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लेक्चरर गुरमेल सिंह के खिलाफ दुष्करण की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

 

मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है। हालांकि आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में नहीं है। फिर भी, पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं, कॉलेज प्रशासन भी इस मामले की जांच में जुटा हुआ है। मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Exit mobile version