Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र में BJP महिला मोर्चा द्वारा आयोजित खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह में पहुंची बबिता फोगाट

November 7, 2023

कुरुक्षेत्र में BJP महिला मोर्चा द्वारा आयोजित खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह में पहुंची बबिता फोगाट

कुरुक्षेत्र : आज कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिला खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस सम्मान समारोह में हरियाणा के कई जिलों से खिलाड़ी पहुंचे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने शिरकत की वही स्वर्ण पदक विजेता बबीता फोगाट भी महिला सम्मान समारोह में पहुंची।

बबीता फोगाट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं आज से पहले कभी महिला खिलाड़ियों का सम्मान समारोह किसी सरकार द्वारा नहीं किया गया लेकिन अब जब भी कोई मेडल जीत कर आता है तो सरकार द्वारा नए केवल एक उचित राशि सम्मान समरूप दी जाती है बल्कि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी धूमधाम से उनका स्वागत भी किया जाता है। कुरुक्षेत्र में एशियाई गेम में पदक जीतकर आई खिलाड़ियों का सम्मान सरकार द्वारा न किए जाने पर कहां की हर खिलाड़ी का अपना शेड्यूल होता है और हम किसी भी खिलाड़ी का शेड्यूल खराब नहीं करना चाहते सरकार ने सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया अगर कोई खिलाड़ी इसके लिए बाहर था तो अलग बात है।

जब उनसे पूछा गया कि जो खिलाड़ी दिल्ली जंतर मंतर पर बैठे थे उनका सम्मान सरकार द्वारा न करने का आप विपक्ष द्वारा लगाया जा रहा है तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति से उठकर सभी खिलाड़ियों का सम्मान करती है और खिलाड़ियों की सभी जरूर का ध्यान रखती है।वही प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा की प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सभी 10 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।हरियाणा में गठबंधन पर बोलते हुए कहा की ये निर्णय हाईकमान ने लेना है ,आज तक भाजपा एनडीए गठबंधन का सम्मान करती आई है बाकी सब समय आने पर फैसले लिए जायेगे। केजरीवाल के बयान पर जिसमे उन्होंने कहा था की भाजपा कीचड़ में धसी है इसे आम आदमी पार्टी झाड़ू से साफ करने का काम करेगी इस पर पलटवार करते हुए कहा की केजरीवाल खुद ही कीचड़ में धसे है वो बीजेपी को क्या साफ करेगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें