Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहादुरगढ़ बड़ा हादसा, ट्राले की टक्कर से बसों में लगी आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

November 21, 2024

बहादुरगढ़ बड़ा हादसा, ट्राले की टक्कर से बसों में लगी आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Bahadurgarh Bus Fire: बहादुरगढ़ से एक भयंकर सड़क हादसा पेश आया है। जहां डस्ट से भरा ट्राला एक कार को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खड़ी बसों से टकरा गया। इस टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई। बहादुरगढ़ के देवीलाल पार्क के पास सेक्टर 6-7 की डिवाइडिंग रोड पर देर रात एक भयंकर दुर्घटना हुई। जिसमें डस्ट से भरा ट्राला एक कार को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे खड़ी बसों से टकरा गया।

इस टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई, जो सुबह तक धधकती रही। हादसे में कुल पांच वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें तीन बसें और ट्राले का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। रात करीब 11 बजे ट्राला रोहतक-दिल्ली रोड की तरफ जा रहा था, जब अचानक एक कार सामने आ गई। कार को टक्कर से बचाने के प्रयास में ट्राला अनियंत्रित हो गया और साइड में खड़ी बसों से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों में तुरंत आग लग गई, जो तेज़ी से फैल गई।

Bahadurgarh Bus Fire

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने पूरी तरह से बसों और ट्राले को अपनी चपेट में ले लिया था। दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन बसों और ट्राले का केबिन पूरी तरह जल चुके थे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने से पहले ट्राला चालक वाहन से उतर गया था, लेकिन वह घटना स्थल से लापता हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें