Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोरदार धमाका और फिर चारों तरफ आग ही आग, सूर्या नगर में मची अफरा-तफरी

December 2, 2025

जोरदार धमाका और फिर चारों तरफ आग ही आग, सूर्या नगर में मची अफरा-तफरी

बहादुरगढ़। सूर्या नगर की औद्योगिक पट्टी में देर रात दो अलग-अलग यूनिटों में आग लगने से हड़कंप मच गया। एक कैमिकल गोदाम और पास स्थित रबर टायर फैक्टरी में आग फैलने से दोनों का अधिकतर माल जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने छह दमकल गाड़ियों और कर्मियों के सतत प्रयास से आग पर काबू पाया।

ये भी पढ़ें: एक कॉल ने बदली किस्मत या लूट? PMS निवेश के नाम पर लाखों गायब

घटना रविवार रात करीब एक बजे शुरू बताई जा रही है। दोनों फैक्टरी मालिकों के बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खाते। कैमिकल गोदाम प्रबंधन ने दावा किया कि पहले रबर फैक्टरी में आग लगी और तेज लपटों के कारण आग उनकी यूनिट तक पहुंच गई। वहीं रबर फैक्टरी मालिकों का कहना है कि कैमिकल गोदाम में धमाके के साथ आग भड़की।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का अल्पोपरिक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों की ठोस जानकारी फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मिल पाएगी। शुरुआती तौर पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

कैमिकल गोदाम के सिक्योरिटी गार्ड लेखचंद ने बताया, “रात करीब एक बजे अचानक सांस घुटने लगी, धुआं दिखा और मैं बाहर भागकर बचा।” उन्होंने कहा कि तुरंत दमकल और पुलिस को सूचना दी गई।

दोनों यूनिटों के मालिकों ने प्रारंभिक तौर पर लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। स्थानीय प्रशासन और उद्योग सुरक्षा टीम ने कहा कि नुकसान के विस्तृत आंकड़े और आग लगने के कारणों का खुलासा तकनीकी जांच के बाद ही होगा।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। आगे की जांच में CCTV फुटेज और कर्मचारियों के बयानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें