Site icon Dainik Savera Times

बहादुरगढ़ में जिम के भीतर विवाद बढ़ा, युवक की हत्या

बहादुरगढ़। लाइनपार इलाके में रविवार देर शाम जिम के अंदर अचानक हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान जिम मालिक ने युवक के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया और तुरंत मौके से भाग निकला।

मृतक और आरोपी दोनों जाखौदा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपी ने अपने घर में ही जिम बनाया हुआ था, जहां अचानक बहस बढ़ी और वारदात हो गई।

घटना के बाद आरोपी के परिवार के सदस्य भी घर से नदारद मिले। इसी कारण पुलिस को शक है कि फरार होने की तैयारी पहले से की गई थी। टीमों ने आसपास के रास्तों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सूचना मिलते ही लाइनपार थाना एसएचओ परमजीत और एसीपी क्राइम प्रदीप खतरी दलबल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और जिम से मिले भौतिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Exit mobile version