Site icon Dainik Savera Times

बहादुरगढ़: शिकायतों के बाद नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, फैक्टरी और दो निर्माण स्थलों पर ताले

Municipal team sealing illegal construction in Bahadurgarh

Nagar Council Action

बहादुरगढ़। विवेकानंद नगर और एमआईई क्षेत्र में लंबे समय से मिल रही शिकायतों पर नगर परिषद ने बुधवार को सख्त कदम उठाते हुए एक फैक्टरी और दो निर्माण स्थलों को बंद करवा दिया। परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित यूनिटों को सील कर नोटिस जारी कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, विवेकानंद नगर पूरी तरह आवासीय ज़ोन है, लेकिन यहां ट्रांसफार्मर बनाने का काम चल रहा था। आसपास रहने वाले लोगों का कहना था कि फैक्टरी से लगातार शोर और गतिविधियों के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

इसी तरह दिल्ली-रोहतक रोड पर एमआईई पार्ट-ए और पार्ट-बी में दो अलग-अलग स्थानों पर बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान नप अधिकारियों ने निर्माण तुरंत रुकवाया और नियमभंग पर सीलिंग प्रक्रिया पूरी की।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन मालिकों के कागजात नियमों के अनुरूप पाए जाएंगे, उन्हें राहत दी जाएगी। दस्तावेज जमा न करने पर नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में बिल्डिंग इंस्पेक्टर विवेक जैन और सचिव प्रवीण कुमार भी शामिल रहे।

Exit mobile version