Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार के हांसी में तिकोना पार्क पर बजरंग दल का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

August 1, 2023

हिसार के हांसी में तिकोना पार्क पर बजरंग दल का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

सोमवार को नूंह में हुई हिंसा के बाद बजरंग दल के सदस्यों ने हांसी में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए तिकोना पार्क पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने नूह में फसे लोगों को छुड़वाने व आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की. वहीं उन्होंने कहा कि वो विधायक विनोद भ्याना से मिलना चाहते है । उसके बाद विनोद भयाना मौके पर पहुंचे। विनोद भयाना ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई होगी लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने उसके बाद विधायक विनोद भयाना ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से लोगों की बात करवाई। अनिल विज ने कहा कि जो भी लोग नूह में फंसे हुए थे उन्हें निकाल लिया गया है। इस मामले में पूरी जांच होगी और जो भी दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें