Site icon Dainik Savera Times

Ballabhgarh नगर निगम ने लगाया समाधान शिविर, समस्या का समाधान कराने के लिए पहुंचे लोग

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देश पर लगाए गए नगर निगम में समाधान शिविर में आज लोगों की भारी भीड़ उमड़ी जहां पर लोग अपने कामों को करने के लिए पहुंचे। नगर निगम में लगाए गए इस समाधान शिविर से जहां लोगों को फायदा पहुंचेगा तो वहीं कुछ लोगों के काम भी सिविल में नहीं हो पा रहे वही डोमिसाइल बनवाने के लिए पहुंची एक छात्र और एक बुजुर्ग का कहना है कि उन्होंने सारे प्रूफ लगा दिए हैं लेकिन उसके बावजूद भी समाधान शिविर में उनका काम नहीं हो पा रहा है।

वहीं, बल्लभगढ़ के ज्वाइंट कमिश्नर करण कुमार ने बताया कि लोग आए हैं अपने काम करवाने के लिए जिन लोगों के काम नहीं हुए हैं उनके आगामी 5 दिन में किए जाएंगे डॉक्यूमेंट पूरा करने के बाद सभी के काम मौके पर ही कर दिए जाएंगे आज भी कुछ लोगों के कामों के पर ही किए गए हैं इस शिविर का उद्देश्य लोगों को राहत देने का है।

 

Exit mobile version