Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बरवाला जींद मार्ग पर 2 बाइकों की टक्कर में बैंक कर्मचारी की मौत

May 25, 2024

बरवाला जींद मार्ग पर 2 बाइकों की टक्कर में बैंक कर्मचारी की मौत

हिसार: गांव खेड़ी लोहचब में एक भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। कर्मचारी बैंक से अपने घर आ रहा था। रास्ते में उसकी बाइक को एक दूसरे बाइक चालक ने सीधी टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। नारनौंद पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खेड़ी लोहचब निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करने का काम करता है। हम चार भाई हैं मेरा सबसे बड़ा भाई 32 वर्षीय सुरेंद्र भारतीय स्टेट बैंक हांसी में कार्यरत था। और हर रोज की तरह सुरेंद्र हांसी बैंक में ड्यूटी पर गया हुआ था। शाम समय सवा सात बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। वह और उनके पड़ोसी सत्यवान भी किसी काम से गांव सिंधड़ में गए हुए थे। इस दौरान वो दोनों भी सिंधड़ से अपने गांव खेड़ी लोहचब आ रहे थे। उसका भाई सुरेंद्र भी उनकी बाइक के आगे चल रहा था।ब्याना खेड़ा गांव के बस स्टैंड से निकलते ही मेरे देखते ही देखते खेड़ी जालब की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने सुरेंद्र की बाइक को सामने से सीधी टक्कर मार दी।

जबकि उसका भाई सुरेंद्र अपनी साइड में चल रहा था और सामने से आ रही बाइक सवार अज्ञात युवकों ने गलत दिशा में आकर उसके भाई की बाइक को टक्कर मारी है। टक्कर लगते ही उसका भाई सड़क पर गिर गया और उसको बहुत ज्यादा चोटें आईं। जिसको वह तुरंत इलाज के लिए सीएचसी मिर्चपुर ले गए। जहां से उसको जींद के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। जब वो सुरेंद्र को लेकर जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें