Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में बार चुनाव आज, 13 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे 3249 वकील

December 15, 2023

रोहतक में बार चुनाव आज, 13 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे 3249 वकील

रोहतक बार का चुनाव आज होगा। जिसमें 5 पदों (प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज) के लिए वोटिंग हो रही है। पांचों पदों के लिए कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं इन 13 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला 3249 वकील करेंगे।

गौरतलब है कि रोहतक जिला बार हरियाणा की सब से महत्वपूर्ण बार है, क्योंकि यही से पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ,रोहतक से विधायक बीबी बत्रा ,पूर्व राज्यसभा सांसद शादी लाल बत्रा व अन्य पार्टियों के बड़े नेता भी रोहतक बार के वकील मेम्बर है। हरियाणा की ऐतिहासिक जिला कोर्ट बार का आज चुनाव हो रहा है पहली बार इस चुनाव मे ईवीएम मशीन का प्रयोग किया जा रहा है।

कोर्ट परिसर के आस पास कड़ी सुरक्षा के बीच ये चुनाव हो रहा है 13 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज देर शाम तक होगा। वही चुनाव ऑब्जर्वर गुलशन ललित का कहना है कि चुनाव बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से करवाया जा रहा है। इसके अलावा बार के अंदर पहले 3349 वकील मतदाता थे लेकिन इस बार पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा 100 वकीलों के नाम काट दिए है क्योंकि ये अधिवक्ता रोहतक बार की बजाए बाहर की कोर्ट मे वकालत कर रहे थे। कुछ वकील ऐसे भी थे जिनका चंदा बार मे समय पर नही दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें