Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुना नदी में टूटा बैरिकेड, पानीपत का कांवड़िया डूबने से बचा, मौके पर ही दिया गया प्राथमिक उपचार

August 2, 2024

यमुना नदी में टूटा बैरिकेड, पानीपत का कांवड़िया डूबने से बचा, मौके पर ही दिया गया प्राथमिक उपचार

पानीपत: हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा पर यमुना नदी में स्नान करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान यमुना में की गई बैरिकेडिंग भी टूट गई, जिससे कांवड़िए डूबने लगे। गोताखोरों ने कांवड़िए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

होश में आने के बाद कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। धार्मिक नगरी हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आए शिव भक्तों कांवड़ियों की भारी भीड़ गुरुवार को स्नान के लिए स्थानीय यमुना घाट पर उमड़ी। कांवड़ियों की अधिक भीड़ के कारण यमुना तट पर स्नान के लिए की गई बैरिकेडिंग भी टूट गई,

जिससे कांवड़ियों को बैरिकेडिंग के बाहर ही स्नान करना पड़ा। रात करीब आठ बजे हरियाणा के पानीपत निवासी कांवड़िया विक्की पुल के पास तालाब में डूबने लगा। बैरिकेडिंग टूटी होने के कारण वह अधिक गहराई में पहुंच गया था। कांवड़िये को डूबता देख अन्य कांवड़ियों ने शोर मचाया, जिस पर यमुना घाट पर तैनात निजी गोताखोरों ने तुरंत यमुना नदी में छलांग लगा दी।

जिसके बाद डूब रहे कांवड़िये को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कांवड़िये ने बताया कि वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था, लेकिन उसका मन यमुना नदी में भी डुबकी लगाने का हुआ। उसे यमुना की गहराई का अंदाजा नहीं था। बाद में कांवड़िये ने गोताखोरों का धन्यवाद किया और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें