Site icon Dainik Savera Times

बरवाला में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर: शिक्षक दम्पति घायल, निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

Road Accident Pakistan

Limpopo Road Accident

Barwala Accident 2 Injured : बरवाला क्षेत्र के गांव सरसौद के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार शिक्षक दम्पति घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरवाला पुलिस को दी शिकायत में गांव तलवंडी राणा निवासी पवन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में रहता है और एक निजी स्कूल में पढ़ाता है। उसने बताया कि वह और उसकी पत्नी शंकुतला तलवंडी राणा से ढाणी खान बहादुर स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे।

जब वे रास्ते में गांव सरसौद के पास पहुंचे तो खेतों से मोड़ पर अचानक एक ट्रैक्टर आया। ट्रैक्टर तेज गति से आया और बाइक से टकरा गया। ट्रैक्टर का अगला पहिया उनकी बाइक से टकरा गया। इससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बाद वे उपचार के लिए बरवाला के सरकारी अस्पताल पहुंचे। गंभीर चोटों के कारण उन्हें हिसार के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बरवाला पुलिस ने शिक्षक पवन की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version