Site icon Dainik Savera Times

भिवानी: आधे घंटे की बारिश से भिवानी शहर हुआ जलभराव,सड़कें तालाब में हुई तबदील

भिवानी: जिले में आज हुई बारिश के चलते शहर में अनेक स्थानों पर जल भरा हुआ। बता दें कि भिवानी के दिनोद गेट पुलिस चौकी मार्ग, कन्हैया राम अस्पताल,हनुमान ढाणी, हनुमान गेट, रोहतक गेट सहित अनेक स्थानों पर बारिश के कारण जलभराव रहा। जिसके चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

तो वहीं बारिश के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। वहीं यह बारिश किसानों के लिए भी एक प्रकार से वरदान साबित हो रही है। बाजरे और कपास की फसलों में यह फसल घी का काम कर रही है। लेकिन आज हुई बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जल भरा हो गया,

जिसके चलते लोगों ने कहा कि कई बार जिला प्रशासन के समक्ष क्षेत्र की समस्या रखी है, लेकिन यह समस्या ज्यों की त्यों बारिश में खड़ी है। कहा कि इस पर कोई भी हल नहीं निकाला गया है। जब भी बारिश आती है तो यहां पर बस्तियों में पानी खड़ा हो जाता है। मुख्य मार्ग पर पानी खड़ा हो जाता है। जिसके चलते उन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Exit mobile version