Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी: नहर में मिला लापता शख्स, Police ने की परिजनों के बयान पर कार्रवाई

May 29, 2024

भिवानी: नहर में मिला लापता शख्स, Police ने की परिजनों के बयान पर कार्रवाई

भिवानी: उपमंडल के गांव पहाड़ी से गुजरने वाली नहर में एक शख्स का शव तैरता हुआ मिला। जिसके चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना गांव पहाड़ी के ग्रामीणों ने लोहारू थाना पुलिस को दी और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सबको कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए लोहारू अस्पताल भेज दिया।

वहां से शव को भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। आपको बता दें कि नहर में मिले शव की पहचान गांव सिंघानी निवासी करीबन 44 वर्षीय संजय के रूप में हुई है और संजय 2 दिन से लापता था, परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

वहीं, पुलिस ने बताया कि उन्हें गांव पहाड़ी के समीप नहर में एक व्यक्ति का शव तैरने की सूचना मिली थी, जिस पर टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए लोहारू अस्पताल में लाया गया। जिसकी पहचान गांव सिंघानी निवासी संजय के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें