Site icon Dainik Savera Times

Bhiwani News : इलेक्शन ड्यूटी में लगे कैंटर चालक के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

भिवानी: कल देर रात अनाज मंडी पुल के पास इलेक्शन ड्यूटी में लगे कैंटर चालक ड्राइवर के साथ ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर में बैठे मजदूरों ने मारपीट की। इस घटना के बाद ट्रैक्टर चालक कैंटर की चाबी को लेकर वहां से फरार हो गया। वही कैंटर में बैठे लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने ओवरटेक करके कैंटर का बंपर तोड़ दिया और उसके बाद ट्रैक्टर से उतरकर कैंटर चालक से मारपीट करने लगा।कैंटर में बैठे मजदूरों ने भी कैंटर चालक से मारपीट की इसके बाद कैंटर चालक को अस्पताल में ले जाया गया।

वहीं कैंटर में बैठे लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर के ड्राइवर और मजदूरों ने शराब पी रखी थी। जिसके बाद कैंटर में बैठे लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी और डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और अपनी जांच में जुट गई। वही डायल 112 की टीम ने चौकी इंचार्ज को फोन किया। जिस पर मौके पर पहुंचे दिनोद चौकी इंचार्ज सुनिल वालिया ने बताया कि दोनों ही पक्ष अभी मौके पर नहीं है और मामूली कहा सुनी को लेकर पूरा मामला हुआ है। आगामी जांच में जो भी सामने आएगा उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version