Site icon Dainik Savera Times

तेज रफ्तार कार ने स्कूली वैन में टक्कर मारी, बच्चों के हुआ फ्रैक्चर, वैन चालक की पसलियां टूटी

सोनीपत में तेज रफ्तार क्रेटा कार ने स्कूली वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक सहित कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को वन से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

मामला नरेला–सोनीपत मार्ग स्थित ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के सामने का है। जहां तेज रफ्तार कार टक्कर ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन पलट गई, और बच्चों की चीख–पुकार मच गई। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच वन को किसी तरह सीधा कर घायलों को बाहर निकाला।

साथ ही पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में कई बच्चों के कंधे और सिर में फ्रैक्चर हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्कूल स्टाफ के कुछ लोग अस्पताल पहुंच गए।

सेक्टर–27 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के गेट नंबर–2 के पास हुआ था। खान स्कूली वैन को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने अचानक यू–टर्न लेकर वैन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पलट गई।

वैन पलटते हुए ड्राइवर साइड से 20 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे ने वैन चालक की पसलियां टूट गई है। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्कूल स्टाफ ने बताया कि वैन ड्राइवर विजय नई दिल्ली के जिंदपुर का निवासी है। वह रोज सुबह स्कूली बच्चों को नरेला के गौतम नगर और सोनीपत के अकबरपुर बरेटा से स्कूली बच्चों को घर छोड़ता व लिटिल एंजल स्कूल ले जाता है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वैन चालक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस क्रेता कार का नंबर के आधार पर पता लगाने की कोशिश कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।

Exit mobile version