Site icon Dainik Savera Times

ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले चालकों की अब खैर नहीं, Police ने चलाया विशेष अभियान, कटेंगे चालान

Bhiwani Police Took Action

Bhiwani Police Took Action : भिवानी पुलिस ने आज भिवानी ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर सीता राम के द्वारा भिवानी में हांसी गेट के निकट एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वैश्य कॉलेज के निकट बिना हेलमेट पहने हुए दो पहिया वाहन चालकों बिना सीट बेल्ट गाड़ी चालकों के चालान काटे। इस दौरान आम नागरिकों से अपील की है कि आम नागरिक बाजारों में भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पीली पट्टी से वाहन खड़ा न करे।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत जो लोग बिना हेलमेट के ट्रिपल राइडिंग पीली पट्टी से बाहर वहां खड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान उन्होंने गाड़ी चालकों से भी अपील की है की सीट बेल्ट लगाकर ड्राइविंग करें।

Exit mobile version