Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा जेल से भिवानी पुलिस ने लिया प्रोडक्शन वारंट, रिमांड के दौरान गहनता से जांच में जुटी पुलिस

October 18, 2023

बठिंडा जेल से भिवानी पुलिस ने लिया प्रोडक्शन वारंट, रिमांड के दौरान गहनता से जांच में जुटी पुलिस

भिवानी: लारेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू हरियाणा को अपने मौसेरे भाई हो हथियार दिलवाने के मामले में पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। गैंगस्टर टीनू हरियाणा को भंटिडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया, जिससे फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है। वहीं अवैध हथियार लेने वाला उसकी मौसी का बेटा आशीष को उसके दो साथियों के साथ पुलिस ने अक्टूबर 2022 में गिरफ्तार किया था, जोकि जेल में बंद है।

जैन चौक के तेलीवाड़ा क्षेत्र निवासी दीपक उर्फ टीनू हरियाणा लारेंस बिश्नोई का खास गुर्गा है। जोकि हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ में संगीन अपराधों को अंजाम दे चुका है। अक्टूबर 2022 में सीआइए ने उसकी मौसी के बेटे अंबेडकर कालोनी निवासी आशीष और उसके साथ शांति नगर निवासी आकाश व हनुमान गेट निवासी आकाश को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपितों से चोरी की बाइक, पिस्तौल और कारतूस बरामद किए थे। आरोपितों ने पूछताछ में बताया था कि उन्होंने अवैध हथियार टीनू हरियाणा से मंगवाए थे, जोकि एक व्यक्ति उन्हें देकर गया था। पुलिस ने इस मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। वहीं अब पुलिस हथियार सप्लाई करने के मामले में टीनू हरियाणा को भंटिडा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ जारी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें