Site icon Dainik Savera Times

बिहार के पहले CM के जयंती समारोह में पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सदाकत आश्रम पहुंचने पर हुड्डा का जोरदार स्वागत

चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आज पटना के सदाकत आश्रम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। हुड्डा यहां बिहार के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय कृष्ण सिंह की जयंती समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के चुनावी नतीजों पर पार्टी मंथन कर रही है। पार्टी की तरफ से चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को लेकर चुनाव आयोग को भी शिकायत की गई है। वहां से अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कांग्रेस कोर्ट का रुख करेगी। क्योंकि ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर कई विधानसभा सीटों से उम्मीदवारों द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। कांग्रेस पूरी कोशिश करेगी कि मशीन मानव व लोकतंत्र पर भारी ना पड़े और किसी भी तरीके से लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के साथ खिलवाड़ ना हो।

Exit mobile version