Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Accident: हरियाणा में हुआ भीषण सड़क हादसा…CAR ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

January 3, 2024

Big Accident: हरियाणा में हुआ भीषण सड़क हादसा…CAR ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

जैसे ही कार ने बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की तो यह हादसा हो गया। विकास की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद प्रतापनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

विकास को प्रताप नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास यूपी के नकुड जिले का रहने वाला था और उसकी उम्र 31 साल थी। एक बेटा और बेटी को अपने पीछे छोड़कर चला गया।

परिवार वालों ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहा था। प्रतापनगर थाने की टीम ने मृतक विकास का पोस्टमार्टम यमुनानगर के सिविल अस्पताल में कराया। जांच अधिकारी दौलत राम ने बताया कि हमें सूचना मिली थी

जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। पुलिस विकास को अस्पताल में लेकर गए डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया है, मामले की जाँच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें