Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा ACB की बड़ी कार्रवाई: डिपो सहायक 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

September 25, 2024

हरियाणा ACB की बड़ी कार्रवाई: डिपो सहायक 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जिला सोनीपत के गोहाना स्थित खाद्य आपूर्ति डिपो में कार्यरत डिपो सहायक रविंद्र, तकनीकी सहायक (गुणवत्ता नियंत्रण) धर्मेंद्र को देर शाम ₹145000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में एसीबी की टीम ने आज सुबह डिपो मैनेजर नंदन सिंह को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ रोहतक स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि वह जिला रोहतक के गांव घिलौड़ में चावल मिल चलाता है और उसे हरियाणा राज्य भंडारण निगम से वर्ष 2023-24 के लिए मिलिंग का टेंडर मिला हुआ है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह खाद्य आपूर्ति डिपो गोहाना को 115 ट्रक चावल की आपूर्ति कर चुका है। बताया गया कि इस मामले में आरोपी रविन्द्र व धर्मेन्द्र सैंपल फेल होने व वेटेज संबंधी मामले आदि का डर दिखाकर 150000 रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसीबी टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और देर शाम आरोपी रविन्द्र को 50500 रुपए व आरोपी धर्मेन्द्र को 94500 रुपए के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

​​इस मामले में डिपो मैनेजर नंदन सिंह की भी संलिप्तता पाई गई, जिसे आज सुबह एसीबी टीम ने गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के सामने पारदर्शिता के साथ की गई। आरोपी के खिलाफ रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें