Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

PNDT टीम की बड़ी कार्रवाई… बुटीक सेंटर में चल रहा था भ्रूण लिंग जांच का अवैध धंधा, 2 आरोपी गिरफ्तार

March 31, 2024

PNDT टीम की बड़ी कार्रवाई… बुटीक सेंटर में चल रहा था भ्रूण लिंग जांच का अवैध धंधा, 2 आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत: जिले में पीएनडीटी की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित एक बूटीक केंद्र में अवैध रूप चल रहे भ्रूण लिंग जांच पर छापेमारी की गई है। बूटीक केंद्र संचालक पोर्टेबल मशीन से अल्ट्रासाउंड कर गर्भ में पल रहे भ्रूण के लड़का या लड़की होने की जानकारी देता था। सोनीपत व बागपत की पीएनडीटी की संयुक्त टीम ने बूटीक केंद्र में छापा डालकर आरोपी महिला दलाल व बूटीक केंद्र संचालक को पकड़ा है।

टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों से साढ़े सात-साढ़े सात हजार रुपये बरामद किए है। इसके बाद टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन व लैपटॉप को सील कर दिया और दोनों आरोपियों के खिलाफ बागपत थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक ने बताया कि पोर्टेबल मशीन को लैपटाॅप से जोड़कर अल्ट्रासाउंड किया गया था।

इस दौरान टीम ने कागजी कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन व लैपटॉप को सील कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को बागपत पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।बूटीक केंद्र संचालक फरमान अहमद भ्रूण लिंग जांच के दाैरान गर्भ में लड़का होने की पुष्टि के लिए भस्म बताकर कोई चूर्ण पदार्थ भी देता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें