Site icon Dainik Savera Times

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, घरेलू उपभोक्ता को भेजा 78 लाख 16 हजार का बिल

गन्नौर: बिजली बिल वितरण के बाद बिजली निगम की भारी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां बसंत विहार में एक घरेलू उपभोक्ता सरोज बाला के नाम 78 लाख 16 हजार 100 रुपये का बिजली बिल भेजा गया है। बिल में 9,99,322 यूनिट खपत दिखाई गई है। बिल में लाखों रुपए के अतिरिक्त भारी भरकम शुल्क भी जोड़े गए हैं। इसमें 4,69,681 रुपए का फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमैंट, 99,932 रुपए की इलैक्ट्रिसिटी ड्यूटी और 1,51,297 रुपए का म्युनिसिपल टैक्स शामिल हैं। इस असामान्य बिल ने उपभोक्ता को मानसिक तनाव में डाल दिया है। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि ऐसी लापरवाहियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेताया कि यदि निगम अपनी इस गलती को जल्द ठीक नहीं करता तो वह कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।

Exit mobile version