Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ration Card के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: e-KYC प्रक्रिया का बढ़ा समय, जानें क्या है अंतिम तिथि

June 30, 2024

Ration Card के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: e-KYC प्रक्रिया का बढ़ा समय, जानें क्या है अंतिम तिथि

शिमला: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के राशन कार्डों की ई-केवाईसी करवाने की तिथि को 31 जुलाई, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ उपभोक्ता स्वयं व अपने परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी करवाने से वंचित रह गए थे।

ऐसे लोगों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की तिथि को बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा देश के सभी लोकमित्र केंद्रों में उपलब्ध है। उन्होंने अन्य राज्यों में रहने वाले हिमाचल प्रदेश के सभी राशन कार्ड उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें।

विभाग द्वारा राशन वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राशन कार्ड पर दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि और लिंग आधार में दर्ज आंकड़ों के आधार पर हो। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश में ई-केवाईसी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे समय पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें