Site icon Dainik Savera Times

शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, कीमतों में हुआ बदलाव

Liquor Price List : शराब पीने वाले प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राजस्थान सरकार के आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। अब पूरे प्रदेश में शराब की बिक्री इन्हीं नई दरों के अनुसार होगी।

नई दरें अब लागू
सरकार द्वारा तय की गई ये नई दरें अब आधिकारिक रूप से लागू मानी जाएंगी। इसका मतलब है कि कोई भी दुकान इन दरों से ज्यादा कीमत नहीं ले सकती।

रेट लिस्ट कहां देखें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि शराब की किस ब्रांड की क्या कीमत है, तो आप यह रेट लिस्ट RSBCL की वेबसाइट पर देख सकते हैं: https://iems.rajasthan.gov.in यह रेट लिस्ट सार्वजनिक (Public) सेक्शन में दी गई है, जहाँ आप “Approved Rate List” वाले लिंक पर क्लिक करके सभी कीमतें देख सकते हैं।

कौन-कौन सी शराब की कीमतें शामिल हैं?
इस नई लिस्ट में शामिल हैं, भारत में बनी विदेशी शराब (IMFL) बीयर और अन्य सभी प्रमुख ब्रांड्स की शराबें यानि अब हर प्रकार की शराब के लिए निश्चित कीमत तय कर दी गई है।

ज्यादा पैसे वसूलने पर होगी सख्त कार्रवाई
अगर कोई दुकान एमआरपी से ज्यादा पैसे लेती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे केवल तय रेट पर ही शराब बेचें।

सभी के लिए जरूरी जानकारी
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते ने बताया कि कोई भी आम नागरिक वेबसाइट पर जाकर नई रेट लिस्ट देख सकता है। इससे लोगों को यह पता रहेगा कि कौन सी शराब कितने में बिकनी चाहिए।

Exit mobile version