Site icon Dainik Savera Times

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान, JJP 90 की 90 विधानसभा सीटों पर कर रही है तैयारी

हरियाणा सरकार की सहयोगी पार्टी जेजेपी ने मिशन 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जेजेपी अपने संगठन को मज़बूत करने के लिए सदस्यता अभियान चला रही है। जिसके तहत महिला सखी व बूथ योद्धा भी बनाए जा रहे हैं। साथ ही खुद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला गाँव गाँव जाकर लोगों की समस्याएँ सुनकर लोगों को अपनी पार्टी से जोड़ने में लगे हैं। इसी क्रम में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बवानीखेड़ा हलके के गाँव धनाना, बवावीखेड़ा क़स्बा व बलियाली गाँव में जनसभा करने पहुँचे। सबसे पहले देर शाम धनाना गाँव पहुँचने पर उनका ज़ोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वो मीडिया से मुख़ातिब हुए।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी का संगठन मज़बूत हो रहा है और नए लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी मिशन 2024 को लेकर तैयार है और इसको लेकर सभी 90 की 90 सीटों पर मज़बूती से काम कर रहे हैं। उन्होंने लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव होने की आसंका पर कहा कि जेजेपी तैयार भी है और वन नेशन वन इलेक्शन के पहले की समर्थन में भी है।

इसके साथ ही दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में कांग्रेस की तैयारी को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में जनता ने कांग्रेस को आईना व भविष्य दोनों दिखा दिए हैं। वहाँ भूपेन्द्र हुड्डा, सेलजा व रणदीप गए थे और कांग्रेस को हरा कर आ गए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब कांग्रेस को आगे बढ़ने से पहले दोबारा सोचना चाहिए। वहीं आप को लेकर कहा कि आप की राजस्थान में 88 में से एक सीट पर भी ज़मानत नहीं बची। साथ ही INDIA गठबंधन में साथ मिलकर ना लड़ने को लेकर हो रही कलह पर कहा कि पहले ये गठबंधन कांग्रेस सांसद से मिले 300 करोड़ रू का हिसाब दे। भले जेजेपी ने राजस्थान चुनाव में शिकस्त खाई हो, पर अब हरियाणा में सियासत जंग को जीतने की ज़ोरदार तैयारी में है। ऐसे में देखना होगा कि दुसरो पर सियासी तीर चला रही जेजेपी जीत के कितने क़रीब पहुँचती है।

Exit mobile version