Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ में आकोदा बस स्टैंड के पास बाइक और गाड़ी की हुई टक्कर,3 युवक घायल

March 5, 2024

महेंद्रगढ़ में आकोदा बस स्टैंड के पास बाइक और गाड़ी की हुई टक्कर,3 युवक घायल

महेंद्रगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ गांव में आकोदा बस स्टैंड के पास बाइक और गाड़ी की टक्कर हो गयी। जिसमे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल युवकों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।

जहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद दो युवको को मृत घोषित कर दिया और एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रोहतक रेफर कर दिया। वही सदर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को अकोदा बस स्टैंड के पास एक गाड़ी और बाइक की टक्कर हो गई।

जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है और उसका इलाज चल रहा है। दोनों मृतक युवकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दे कि पुलिस गाड़ी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें