Site icon Dainik Savera Times

रोहतक में 20 वर्षीय युवक की बाइक सवार बदमाशों ने दिन दिहाड़े गोली मारकर की हत्या

रोहतक: जिले के सांघी गांव में 20 वर्षीय युवक की 4-5 बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक टेंट की दुकान पर समान लौटाने के लिए आया था कि बाइक पर सवार युवकों द्वारा उसको मौत के घाट उतार दिया गया। अभी तक हत्या के कारण वह हत्यारों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल इस मामले में सदर थाना पुलिस व एफएसएल की टीम जांच करने में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक के शव गृह में रखवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सांघी गांव का रहने वाला 20 वर्षीय मनीष अपनी दादी की 17वीं के कार्यक्रम के बाद टेंट का सामान लौटाने के लिए गांव में ही टेंट की दुकान पर गया था। उसी दौरान तीन-चार बाइक सवार युवक आए और मनीष पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। जिसमें चार गोलियां मनीष को लगी। जिसे घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने गांव में पीजीआई पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version