Site icon Dainik Savera Times

Bir Singh Rana का बड़ा दावा, बोले- सर्व समाज का “AAP” पर विश्वास, तभी मिल रहा है इतना समर्थन

बादशाहपुर: विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बीर सिंह राणा ने अंबेडकर नगर, देवीलाल कॉलोनी के साथ कई जगहों पर दौरा किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ सर्व समाज का विश्वास जुड़ा हुआ है और जिस तरह से समर्थन मिल रहा है। उसे साफ है कि आम आदमी पार्टी ही समाज का विकास कर सकती है।

शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य संबंधी तमाम सुविधाओं को बेहतर किया जाए। इस पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में भी पूरा जोर दिया जो साफ तौर पर देखा जा सकता है। यही कारण है कि लोगों ने अब मन बना लिया है कि उन्हें बादशाहपुर विधानसभा से ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे।

Exit mobile version