Site icon Dainik Savera Times

बिश्नोई परिवार का गृह प्रवेश, बड़ी रैली की घोषणा

Bishnoi Family Reaffirms Stronghold in Adampur : मंडी आदमपुर। आदमपुर की सियासत में एक बार फिर बिश्नोई परिवार ने अपनी मजबूत मौजूदगी का अहसास करवाया। पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के नवनिर्मित महलनुमा आवास का गृह प्रवेश समारोह धार्मिक आस्था, पारिवारिक मिलन और सियासी शक्ति प्रदर्शन का बड़ा मंच बन गया।

राजस्थान की शाही हवेली की तर्ज पर तैयार इस आलीशान आवास में आयोजित समारोह में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा। प्रदेश के कोने-कोने के अलावा राजस्थान और अन्य राज्यों से भी समर्थक एवं शुभचिंतक बिश्नोई परिवार को बधाई देने पहुंचे। समारोह का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश कुलदीप बिश्नोई के उस ऐलान से निकला, जिसमें उन्होंने आदमपुर को ही अपना स्थायी राजनीतिक मुख्यालय बनाए रखने की बात कही। साथ ही उन्होंने आने वाले समय में एक बड़ी रैली करने की घोषणा कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व मंत्री संपत सिंह सहित अनेक राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन की अहमियत और बढ़ा दी।

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पिछले 56 वर्षों से यह बातें सुनते आ रहे हैं कि बिश्नोई परिवार आदमपुर छोड़कर चला जाएगा, लेकिन हम भागने वालों में से नहीं हैं, बल्कि डटकर मुकाबला करने वालों में से हैं। आदमपुर ही हमारा राजनीतिक मुख्यालय रहेगा।

Exit mobile version