Site icon Dainik Savera Times

BJP प्रत्याशी Om Prakash Yadav ने चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन, Ch. Dharambir Singh रहे मौजूद

नारनौल: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अब नेताओं के दौरे और कार्यालय के उद्घाटन का दौर शुरू हो चुका है आज नारनौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार ओमप्रकाश यादव ने नारनौल में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने हवन यज्ञ किया और जनता से अपील की है की उन्हें तीसरी बार इस विधानसभा क्षेत्र से जीता कर भेजें ताकि इलाके में और विकास कार्य हो सके ओम प्रकाश यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने इस विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में विकास कार्यों की झड़ी लगाई थी।

इस मौके पर भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास कार्य करवाए हैं चाहे वह नौकरियों का मामला रहा हो या फिर नेशनल हाईवे सड़क मार्ग का, शिक्षा के क्षेत्र में भी इस इलाके को काफी बढत मिली है उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस राज में न हीं तो सड़के थी।

Exit mobile version