Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश में BJP की बनी तीसरी बार सरकार, हलोपा-बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

October 17, 2024

प्रदेश में BJP की बनी तीसरी बार सरकार, हलोपा-बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सिरसा: प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार के गठन पर सिरसा में हलोपा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचते हुए मिठाइयां बांट खुशी का इजहार किया। वही आज दूसरी बार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शपथ ग्रहण की और प्रदेश का नेतृत्व संभाला। इसी के साथ 11 कैबिनेट मंत्री व 2 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने भी शपथ ग्रहण किया।

प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर सिरसा में दीपावली जैसा माहौल दिखाई दिया। शहर के अलग-अलग हिस्सों व गांवों में हलोपा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचकर व मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। लोगों ने कहा कि गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा ने कहा था कि जिस दिन शपथ ग्रहण होगा सिरसा में हलोपा कार्यकर्ता दीपावली मनाएंगे, इसी कड़ी में आज सरकार के गठन पर खुशियां मनाई गई हैं।

आपको बता दे कि सिरसा में आज जश्न की शुरूआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ लेने के साथ हुई। रानियां रोड पर हलोपा सुप्रीमों गोपाल कांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के आवास अलख निरंजन भवन के समक्ष ढोल बजाए गए और पटाखे फोड़े गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोपाल और गोबिंद कांडा पहले भी सरकार में थे और अब भी सरकार में हैं। ऐसे में सिरसा के विकास कार्य पहले से ज्यादा तेजी से होंगे। इसी तरह सिरसा विधानसभा के प्रत्येक गांव में भी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के गठन पर खुशियां मनाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें