Site icon Dainik Savera Times

BJP नेता की गोलिया मारकर हत्या, ये थी वजह…

BJP Leader Shot Dead

BJP Leader Shot Dead

BJP Leader Shot Dead : हरियाणा के सोनीपत में एक बीजेपी नेता सुरेन्द्र जवाहरा की हत्या का मामला सामने आया है। होली के दिन भाजपा मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की दो गोलिया मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना सदर थाना गोहाना क्षेत्र के जवाहरा गांव की है। होली की रात जोहरा में भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। सदर गोहाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमलावर ने एक गोली उसके माथे पर तथा दूसरी गोली पेट में मारी और भाग गया। हमलावर उसका पड़ोसी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ने अपनी चाची के नाम पर गांव में जमीन खरीदी थी। इसी कारण उसके मन में उसके प्रति घृणा थी।

हमलावर ने सुरेन्द्र को धमकी दी थी कि वह अपने पैर जमीन पर न रखे। सुरेन्द्र ने उस जमीन पर खेती की थी। जिससे गुस्साए पड़ोसी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को खानपुर कलां गांव स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसके बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version