Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP नेताओ ने ऑनलाइन बातचीत कर डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए गए सफाई अभियान की तारीफ की

January 24, 2023

BJP नेताओ ने ऑनलाइन बातचीत कर डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए गए सफाई अभियान की तारीफ की

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने के बाद एक बार फिर से डेरा की गतिविधिया तेज हो गई हैं। डेरा प्रमुख के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश भर में सफाई अभियान चलाया गया जिसमे डेरा प्रमुख ने ऑनलाइन इस सफाई अभियान की शुरुआत की तो डेरा प्रेमियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वही दूसरी डेरा प्रमुख ने ऑनलाइन लोगों से बातचीत की इस बातचीत में बीजेपी नेता कृष्ण पंवार और कृष्ण बेदी भी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से ऑनलाइन जुड़े और उन्होंने डेरा प्रमुख द्वारा चलाये गए सफाई अभियान की सराहना की वही डेरा प्रमुख के अच्छे स्वास्थ्य को लेकर कामना की कहा कि आप का आशीर्वाद हम पर बना रहे।

कृष्ण बेदी ने डेरा प्रमुख से ऑनलाइन बातचीत में उनके द्वारा चलाये गए सफाई अभियान की तारीफ़ करते हुए कहा कि आज जो सफाई अभियान प्रदेश भर में चलाया उसके लिए बहुत बहुत बधाई,3 फरवरी को नरवाना में होने वाली राज्य स्तरीय कबीर जयंती का न्योता देने वो और कृष्ण पंवार सिरसा आये हैं और जिस प्रकार से डेरा अनुयाई सड़को और गलियों में सफाई कर रहे हैं उसके लिए आपको बधाई। वही डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने भी उन्हें बधाई और आशीर्वाद दिया।

राज्य सभा सांसद कृष्ण पंवार ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से ऑनलाइन चरणवन्दन किया और सफाई अभियान की बधाई देते हुए कहा कि मैंने पानीपत में सफाई अभियान की दरखास्त लगाई थी और आपने सफाई अभियान चलाया था प्रधान मंत्री नरेंदर मोदी के स्वच्छता अभियान में आप का पूरा सहयोग मिलता है,जन मानस की सोच सफाई के प्रति जागरूक हुई है। उन्होंने कहा कि परमात्मा आपको स्वास्थ्य प्रदान करे और आप का आशीर्वाद हम पर बना रहे।

मीडिया से बातचीत में कृष्ण पंवार ने डेरा द्वारा चलाये जा रहे सफाई अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि ये बहुत अच्छी बात है पहले भी डेरा की तरफ से सफाई अभियान चलाये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान में जो ये सहयोग कर रहे हैं एक अच्छी बात है।उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था अगर इस तरह के अभियान में हिस्सा लेती है तो वो इसका स्वागत करते हैं। डेरा प्रमुख की पैरोल पर विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर कृष्ण पंवार ने कहा कि एक वक्त के बाद प्रत्येक कैदी का ये हक़ होता है कि उसे पैरोल मिले और उसके बाद उसके आचार व्यवहार से आगे आने वाले वक्त में भी उसे पैरोल मिलती है ये उनका हक़ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें