Site icon Dainik Savera Times

BJP विधायक असीम गोयल ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार, कहा- दुनिया का सबसे ज्यादा फ्रस्टेटेड आदमी

कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने योगी आदित्य नाथ को ठग बताया है, जिसको लेकर आज अंबाला शहर से भाजपा विधायक असीम गोयल ने राहुल गांधी के इस बयान पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी को दुनिया का सबसे ज्यादा फ्रस्टेटेड आदमी बताया और कहा कि अब उनका फ्रस्टेशन लेवल इतना बढ़ चूका है , उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी के साथ वाले उन्हें रोज पीएम बनाकर सुला देते हैं और सुबह जैसे किसी बच्चे का नींद से जागने के बाद सपना टूट जाता है , वैसे ही राहुल गाँधी को सुबह उठने के बाद लगता है कि वो तो पीएम नहीं बने , जिसके चलते उनकी फ्रस्टेशन दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि ठगों को सब ठग ही नजर आते हैं।

राहुल गांधी ने लोकसभा में सवाल उठाया है कि 2014 के बाद ऐसा क्या जादू हुआ है कि अडानी अमीरों की लिस्ट में 609 से दूसरे नंबर पर आ गए है। जिसको लेकर भी विधायक असीम गोयल ने राहुल गाँधी पर तंज कसे और कहा कि अडानी तो एक व्यापारी आदमी है , कैसे वो 609 से दूसरे नंबर पर आए ये उनकी कंपनियों की भी जाँच हो सकती है , जिसका एक तरीका है। वहीं उन्होंने राहुल गाँधी के जीजा द्वारा हरियाणा की एक कंपनी में निवेश को लेकर उनपर सवाल खड़े किए और कहा कि जो आदमी खुद बेल पर है वो दूसरों पर लालशन लगाने से पहले खुद की सफाई दे।

Exit mobile version