Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा सांसद ने हरियाणा में भिवानी हवाई पट्टी को कार्गो र्टिमनल बनाने की मांग की

February 7, 2025

भाजपा सांसद ने हरियाणा में भिवानी हवाई पट्टी को कार्गो र्टिमनल बनाने की मांग की

नयी दिल्ली: राज्यसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्य किरण चौधरी ने हरियाणा में भिवानी हवाई पट्टी को एयर कार्गो र्टिमनल के रूप में विकसित करने की सरकार से मांग की और कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और दिल्ली हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ कम होगी।

चौधरी ने विशेष उल्लेख के जरिए यह मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल ने 1968-75 में अपने कार्यकाल के दौरान भिवानी हवाई पट्टी का निर्माण कराया था। उन्होंने कहा कि बेहतरीन सड़क संपर्क के कारण भिवानी कार्गो परियोजना के लिए आदर्श स्थान है।

चौधरी ने कहा, ‘‘कार्गो र्टिमनल विकसित करने से निर्बाध व्यापार सुनिश्चित होगा, औद्योगिक आपूíत श्रृंखला में वृद्धि होगी तथा निर्यात में सुविधा होगी।

विशेष उल्लेख के जरिए ही भाजपा के महाराजा संजाओबा लेशेम्बा ने मणिपुर में एक नया एम्स अस्पताल खोलने की मांग की, जिससे गरीब लोगों को सस्ती तथा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्राप्त हो सकेगी।

भाजपा के घनशय़ाम तिवाड़ी ने जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों तथा स्मारकों जैसे महलों, किलों, मंदिरों आदि के संरक्षण की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, प्रदूषण तथा अतिक्रमण जैसी चुनौतियों के कारण इन सब पर खतरा मंडरा रहा है तथा इनका संरक्षण अब चुनौतीपूर्ण कार्य बन गया है।

भाजपा की संगीता यादव, द्रमुक सदस्य एम मोहम्मद अब्दुल्ला ने भी विशेष उल्लेख के जरिए अपने मुद्दे उठाए।

भाजपा के सतनाम सिंह संधू ने फतेहगढ़ साहिब में जहाज महल के संरक्षण और जीर्णोद्धार की मांग की, जो पंजाब में हिंदुओ और सिखों के बीच सद्भाव का प्रतीक है। जहाज महल दीवान टोडर मल की हवेली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें