Dainik Savera Times

पूर्व CM हुड्डा के गढ़ में नड्डा की हुंकार-भाजपा प्रत्याशी के पक्निष में निकाला रोड शो, बोले-केंद्र में भाजपा की सरकार आना तय

हरियाणा के रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को 2 किलोमीटर लंबा रोड-शो निकला। उनके साथ इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा भी थे। यह रोड-शो रोहतक में स्थित पावर हाउस से शुरू किया गया था। जो 2 किलोमीटर तक चला और अंबेडकर चौक पर जाकर समाप्त हुआ।

बता दें कि रोहतक में भाजपा की टक्कर कांग्रेस से है। यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा का सीधा मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी अरविंद शर्मा से है। भाजपा ने रोड-शो निकाल कर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के गढ़ में आज ताकत दिखाने की कोशिश की।

रोड-शो के दौरान जहां नड्डा और मोदी के जमकर नारे लगे वहीं पर जगह-जगह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सम्मानित भी किया गया। वहीं पर सिख समुदाय के लोगों ने रोड-शो के दौरान जेपी नड्डा को तलवार और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

रैली के दौरान गदा दिखाते जेपी नड्डा जो उन्हें हिंदू संगठनों के नेताओं ने भेंट की।

नड्डा बोले एक बार फिर मोदी सरकार

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने अपने रोड-शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह रोहतक में जनसैलाब उमड़ा है उससे लगभग तय है कि “एक बार फिर मोदी सरकार”। नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार ने देश को कंगाली की हालात पर पहुंचाया।

नड्डा ने कहा कि जो काम भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले दस साल में किए हैं वह काम कांग्रेस सरकार सत्तर साल में भी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने देश के खजाने को लूटने का काम पूरी शिद्दत के साथ किया। इसके बाद नड्डा ने आज जींद में भी रोड शो निकाला।

लोगों ने जगह जगह पर फूलों और ढोल नगाड़ों से जेपी नड्डा का स्वागत किया। भीषण गर्मी के होने के बावजूद भी भरी मात्रा में रोड शो में लोगों की भीड़ मौजूद रही। गर्मी के चलते लोगों की भीड़ पानी की बोतल बांट रहे लोगों पर टूट पड़ी। रोड शो में जेपी नड्डा के अलावा हरियाणा भाजपा के पूर्ण प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनखड़ भी मौजूद रहे

Exit mobile version