Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP ने खोला चुनाव कार्यालय, कैबिनेट मंत्री Kanwarpal Gurjar ने किया शुभारंभ

March 2, 2024

BJP ने खोला चुनाव कार्यालय, कैबिनेट मंत्री Kanwarpal Gurjar ने किया शुभारंभ

यमुनानगर: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों को लेकर पूरे तरीके से तैयार है। प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव कार्यालय पहले ही खोले जा चुके हैं इसी कड़ी में आज प्रदेश की सभी विधानसभा में लोकसभा चुनाव के लिए कार्यालय खोले गए। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सबका शुभारंभ किया।

जगाधरी विधानसभा कार्यालय के शुभारंभ पर जिला कार्यालय यमुना कमल में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर पहुंचे। यहां उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर हम पूरे तरीके से तैयार हैं और प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर हम जीत दर्ज करेंगे।

इंडिया गठबंधन ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के नेता सुशील गुप्ता को उतारा है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा जहां तक गठबंधन की बात है तो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को तो वह सपोर्ट करेंगे ही,लेकिन अब ना तो कांग्रेस का कोई आधार है और ना ही आम आदमी

पार्टी का वही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कैबिनेट मंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि पहले भी उन्होंने यात्रा शुरू की थी और यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस के नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया था और अब भी सिलसिला जारी है। यात्रा खत्म होगी तब तक पीछे कुछ नहीं बचेगा,इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी के लिए कोई चुनौती नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें