Site icon Dainik Savera Times

अंबाला कैंट के BPS प्लेनेटेरियम में BJP के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन

अंबाला: विधान सभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है वैसे वैसे सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियों लोगों के बीच जाकर चुनावी वादे भी करती नजर आ रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला कैंट के BPS प्लेनेटेरियम में बीजेपी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने शिरकत की।

इस मौके पर भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व गृह मंत्री ने उन दस वार्डों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जिन्होंने लोक सभा चुनाव में अच्छा काम किया और बीजेपी को ज्यादा वोट डलवाई। इसके लिए उन्होंने उनके काम की सराहना भी की ओर साथ ही आने वाले चुनाव में और भी अच्छे से काम करने के लिए कहा।

Exit mobile version