Site icon Dainik Savera Times

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां की तेज

सोनीपत: 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन एवं जींद में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को प्रातः 9 बजे जींद पहुंचेंगे, जहां वे देश की आधुनिक हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। साथ ही प्रधानमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर प्रदेशवासियों को विकास की नई सौगात देंगे। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यक्रम की सफलता तथा प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान जिला प्रभारी सतीश नांदल ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों की कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में राई से विधायक कृष्णा गहलावत, खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं सभी सम्मानित पार्षदगण भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया तथा संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Exit mobile version