Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा निवास में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं दोनों महामंत्रियों ने की सीएम नायब सैनी से मुलाकात

April 7, 2024

हरियाणा निवास में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं दोनों महामंत्रियों ने की सीएम नायब सैनी से मुलाकात

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी चंडीगढ़ लोकसभा सीट के चुनाव में प्रचार के साथ संगठन के लिए हर संभव सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे। रविवार को चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा,महामंत्री हुकम चंद और अमित जिंदल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा निवास में मुलाकात की।प्रदेशाध्यक्ष ने बताया है कि इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आश्वस्त किया है कि चंडीगढ़ लोकसभा के चुनाव में जब भी आवश्यकता होगी वह उपलब्ध रहेंगे और प्रचार प्रक्रिया में शामिल होंगे।

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि करीब आधा घंटे की मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और उन्होंने चुनाव को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए। मल्होत्रा के अनुसार चंडीगढ़ भाजपा का सभी बूथों पर जन संपर्क अभियान जारी है। इस बार के चुनाव में चंडीगढ़ सीट से भाजपा रिकार्ड मतों से विजयी होगी। लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह का वातावरण है,क्योंकि राम मंदिर और जम्मू कश्मीर में 370 हटने के अलावा रेल सेवा,हवाई सेवा और अन्य क्षेत्रों में जो विकास कार्य हुए हैं,उनकी सराहना देश की जनता भी कर रही है। विशेष रुप से चंडीगढ़ में भी अनेक विकास कार्य हुए हैं।चंडीगढ़ भाजपा जल्द चंडीगढ़ की विकास गाथा को लेकर जन जन तक पहुंचेगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री हुकम चंद और अमित जिंदल ने आज हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात को काफी अहम बताया। उन्होंने बताया कि यह लोकसभा चुनाव में लोकसभा सीट पर कई बड़ी हस्तियां चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगी,इनमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी यहां प्रचार करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें