Site icon Dainik Savera Times

अंबाला में चंद पैसो की लालच में गौ मांस की काला बाजारी जारी, बढ़ते जा रहे है मामले

अंबाला: गो तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे है कुछ लोग चंद पैसो के लालच में गो मास की काला बाजारी करते है। ऐसा ही एक मामला शहर के बलदेव नगर से सामने आया है। जहां सुबह लगभग 6 बजे सैर करने आए गौ रक्षा सेवा दल के सदस्यों ने सड़क पर खड़ी गाड़ी से खून निकलते हुए देखा तो उन्होंने फोन कर विनय बक्शी को बताया की रोड़ पर खड़ी खराब गाड़ी से खून निकल रहा है।

जब गाड़ी के ड्राइवर से पूछा तो उसने बताया कि गाड़ी में मच्छली का दाना है बता दें कि मौके पर पहुंच कर विनय बक्शी कि टीम ने जब गाड़ी की रस्सी खोल कर देखा तो गाड़ी में गौ मास के बड़े- बड़े पीस थे उसके बाद बलदेव नगर पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया गया और आगामी कारवाई शुरु की गई। हांलाकि पुलिस ने ड्राइवर को कब्जे में लेकर जब पूछताछ की तो ड्राइवर ने बताया कि वो गाड़ी लेकर राजपुरा से यूपी जा रहा था बलदेव नगर में गाड़ी खराब हो गई। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version