Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जी 20 के मद्देनजर दिल्ली बॉर्डर की नाकेबंदी, भारी वाहनों की एंट्री हुई बंद

September 8, 2023

जी 20 के मद्देनजर दिल्ली बॉर्डर की नाकेबंदी, भारी वाहनों की एंट्री हुई बंद

G-20 सम्मेलन के मद्दे नजर राजधानी दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर भी पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। रात 12:00 बजे से ही राजधानी दिल्ली में भारी वाहनों की एंट्री बंद हो गई है। दिल्ली बॉर्डर से महज आवश्यक सामग्री के वाहनों को ही जांच के बाद दिल्ली में एंट्री करने की अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा सभी भारी वाहनों को बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 से यू टर्न दिलवाया जा रहा है।

राजधानी दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले टिकरी बॉर्डर पर रात 12:00 बजे से अब तक करीब 2000 से ज्यादा वाहनों को दिल्ली के अंदर एंट्री करने से रोका जा चुका है। दिल्ली के बॉर्डर पर 10 सितंबर रात 12:00 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर पाबंदी रहेगी। बहादुरगढ़ से सटे टिकरी बॉर्डर और झाड़ौदा का बॉर्डर पर पुलिस भारी मात्रा में तैनात की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस की पैनी नजर चप्पे चप्पे पर बनी हुई है। बहादुरगढ़ शहर के होटल और धर्मशाला में रुकने वाले लोगों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। इतना ही नहीं संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है।

हम आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में 2 दिन तक जी-20 सम्मेलन चलेगा। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधि देश की राजधानी दिल्ली में आए हुए हैं। जिनकी सुरक्षा के मद्देनजर और जाम की स्थिति से निपटने के लिए राजधानी दिल्ली के तमाम बॉर्डर्स पर पुलिस की सख्ती नजर आ रही है। आम लोगों के लिए भी एडवाइजरी पुलिस की ओर से पहले ही जारी की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें