Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर में खून से लथपथ मिला महिला का शव,डीएसपी सहित पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची

यमुना नगर (हरीश कोहली): हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव खून से लथपथ पाया गया। अभी महिला की पहचान नहीं हुई है। डीएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस की विभिन्न टीमों ने मौके का दौरा किया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इलाके से सूचना मिली थी कि किसी महिला का शव मिला है। मौके पर आकर जो हालत देख उस से हत्या का मामला लग रहा है।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हुई है। महिला की आयु 24 से 25 वर्ष के बीच में बताई जा रही है। वहीं चनेटी गांव के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें महिला के शव होने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर आकर जॉच की,अभी पहचान नहीं हुई है। महिला का शव खून से लथपथ है, अभी मृतका की पहचान नहीं हुई है। पुलिस की विभिन्न टीमें महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं। उसके बाद ही हत्या किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच की जाएगी।

Exit mobile version