Site icon Dainik Savera Times

‘शिवलिंग पर जल की जगह चढ़ा दिया खून, मंदिर की हालत देखकर पंडित भी रह गया हैरान!

नारनौल: महेंद्रगढ़ में अटेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सागरपुर के एक शिव मंदिर पर अज्ञात लोगों ने जल की जगह खून चढ़ा दिया। इस घिनौनी हरकत के बाद से बदमाश फरार हैं। मंदिर के पुजारी ने जब देखा तो उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों की दी। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर में पहुंच गए।

पुलसि को इस मामले की जानकारी सरपंच ने दी। शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया । वहीं गांव में स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है, लेकिन लोगों में शिव शंकर के शिवलिंग पर रक्त चढ़ाने से गांव में नाराजगी है। सरपंच का कहना है कि इससे पूरे गांव में धार्मिक एकता को ठेस पहुंची है।

Exit mobile version