कुरुक्षेत्र/शाहाबाद: उपमंडल शाहाबाद के गांव तंगौर में नाली के गंदे पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पूर्व फौजी अशोक राणा की भाले से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शिकायतकर्ता विकास कुमार के अनुसार, गांव के नरेंद्र से दो दिन पहले इसी मुद्दे पर विवाद हुआ था, जो गुरुवार सुबह हिंसक झगड़े में बदल गया। नरेंद्र ने अपने भाई रविंद्र उर्फ बच्ची, विजय और विक्रांत के साथ मिल कर विकास और उसके चाचा अशोक पर हमला कर दिया। भाले का वार लगने से अशोक राणा की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं। गांव में तनाव के चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि घायल मंजीत की हालत नाजुक बनी हुई है। विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का नरेंद्र उनके घर के सामने नाली में गोबर डालता है, जिसे कई बार उसने ऐसा न करने के लिए कहा था। दो दिन पहले इस बात को लेकर विकास और उसके चाचा पूर्व फौजी अशोक राणा की नरेंद्र से बहस हो गई थी, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। वीरवार सुबह जब विकास अपनी मोटर साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी नरेंद्र अपने ट्रैक्टर पर घास लाद कर सामने से आया और मोटर साइकिल के आगे ट्रैक्टर अड़ा कर उसे रोक लिया।
इसके बाद नरेंद्र ट्रैक्टर से उतर कर डंडा लेकर विकास की ओर बढ़ा और गालियां देते हुए हमला कर दिया। शोर सुन कर नरेंद्र का भाई रविंद्र उर्फ बच्ची और उनके रिश्तेदार विजय हथियार (तलवार और भाला) लेकर वहां पहुंचे और तीनों ने मिल कर विकास पर जानलेवा हमला कर दिया। विकास को बचाने के लिए उसका चाचा अशोक राणा और दोस्त मंजीत मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इसी दौरान नरेंद्र ने अपने हाथ में पकड़ा भाला अशोक राणा की छाती में मार दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े।
ये भी पढ़ें: रात में मुनक्का खाना क्यों है फायदेमंद? जान लें कारण और सही तरीका
मेष: दिन शुभ रहेगा...