Site icon Dainik Savera Times

Haryana : जींद में हत्या के बाद बेड में छिपाया शव

Crime news

Crime news

जींद। जुलाना के नंदगढ़ गांव में एक युवक की हत्या करकेे उसके शव को बेड में छिपा दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

भाइयों में छोटा था अविवाहित चांद

मृतक की पहचान नंदगढ़ निवासी चांद (40) के रूप में हुई है। चांद अविवाहित था और अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता था। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के अंदर से बदबू आई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नहीं लगा हत्या के कारणों का पता

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। घटना की सूचना के बाद डीएसपी ऋषभ सोढी और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें :

Exit mobile version